वैदिक पेरेंटिंग - संस्कार से सृष्टि तक
वेद, उपनिषद और आधुनिक मनोविज्ञान के समन्वय से निर्मित बाल-पालन का शाश्वत विज्ञान
वैदिक पेरेंटिंग क्या है?
वैदिक पेरेंटिंग केवल पालन-पोषण की पद्धति नहीं, बल्कि संस्कार, व्यवहार और विचार का गहन विज्ञान है ।
यह वेद, उपनिषद्, शास्त्र, रामायण, महाभारत जैसे दिव्य ग्रंथों के सिद्धांतों और आधुनिक मनोविज्ञान के समन्वय से निर्मित है।
इसका उद्देश्य माता-पिता को यह समझाना है कि वे अपने बच्चे के प्रति योग्य व्यवहार कर सकें- जैसे प्राचीन भारत के आदर्श परिवारों में होता था ।
वैदिक पेरेंटिंग की आवश्यकता क्यों है?
आज माता-पिता और बच्चों के बीच की दूरी बढ़ती जा रही है ।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार भारत में प्रतिदिन 217 बच्चे घर छोड़ देते हैं और 31 बच्चे आत्महत्या कर लेते हैं ।
यह इसलिए नहीं कि माता-पिता प्रेम नहीं करते, बल्कि इसलिए कि वे योग्य पद्धति से प्रेम करना नहीं जानते ।
यही कारण है कि भारत में प्रतिदिन एक नया वृद्धाश्रम खुल रहा है ।
योग्य प्रेम का अभाव ही आज की सबसे बड़ी त्रासदी है।
लुप्त हुआ ज्ञान - और उसका पुनरोद्धार
प्राचीन भारत में हर बच्चा संस्कारवान और संतुलित होता था ।
गुरुकुल प्रणाली के नष्ट होने के साथ यह अमूल्य ज्ञान भी लुप्त हो गया |
इसी वैदिक ज्ञान को पुनः जीवित करने के लिए पूज्य गुरुवर्य श्री विश्वनाथजी ने वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत और मनोविज्ञान का सूक्ष्म अध्ययन किया।
उन्होंने बाल पालन के इस ज्ञान को सूत्र – उपसूत्रों में विभाजित कर पुनः युगानुकूल रूप दिया।
गुरुकुल का पुनर्जागरण केवल शिक्षा नहीं, एक चेतना का पुनरुत्थान है ।
सूत्र-उपसूत्र द्वारा युगानुकूल पेरेंटिंग
गुरुवर्य श्री विश्वनाथजी ने वैदिक पेरेंटिंग के शाश्वत सूत्रों को आधुनिक जीवन से जोड़ा ।
इन सूत्रों में बताया गया है कि बच्चे के शरीर, मन और आत्मा का संतुलन कैसे बनाया जाए।
यह केवल विचार नहीं, जीवन में उतारा जाने वाला विज्ञान है ।
हर सूत्र माता-पिता के लिए एक दर्पण है – जो उन्हें अपने आचरण का बोध कराता है ।
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् द्वारा प्रचार
“संस्कृति आर्य गुरुकुलम्” ने इस दिव्य ज्ञान को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
गुरुकुल में आयोजित शिविरों, कार्यशालाओं और प्रशिक्षणों के माध्यम से हजारों परिवारों ने अपनी संतानों को नई दिशा दी।
कईबालक वेद, उपनिषद और गीता जैसे ग्रंथों के अध्ययन हेतु स्वयं गुरुकुल व्यवस्था से जुड़े।
परिणामस्वरूप, वाराणसी में फिर से गुरुकुल व्यवस्था का पुनर्स्थापन हुआ –
संस्कार और शिक्षा का संगम यहीं से पुनः प्रारंभ हुआ।
वैदिक पेरेंटिंग के लाभ
अन्य पेरेंटिंग और वैदिक पेरेंटिंग में अंतर
| वैदिक पेरेंटिंग | आधुनिक पेरेंटिंग |
|---|---|
| भारतीय ऋषियों के ज्ञान पर आधारित | विदेशी मान्यताओं पर आधारित |
| प्रक्रिया और संस्कार पर केंद्रित | परिणाम पर केंद्रित |
| स्थायी संस्कार | अस्थायी अनुशासन |
| आंतरिक चेतना जागृति | बाह्य व्यवहार सुधार |