Inquiry +91 63524 83012 sanskrutigurukulam@gmail.com
  English
TREE IMG

मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन

Suvarna Prashan Banner
अनुभूति जो विज्ञान और संस्कार का संगम है

“जहाँ वैदिक मंत्रों की स्पंदन-शक्ति और सुवर्ण की जीवन-ऊर्जा मिलती है, वहीं जन्म लेता है - मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन।”

मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन क्या है ?

मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन काश्यप संहिता में वर्णित एक शास्त्रीय औषधीय संस्कार है,
जो मंत्रोच्चार और आयुर्वेदिक औषधियों जैसे सुवर्ण, मधु, वचा, ब्राह्मी, शंखपुष्पी आदि से निर्मित होता है।
यह एक “इम्यून टॉनिक” है जो :
➤ कुपोषण, दुबलापन, अजीर्ण, कब्ज, कृमि जैसे पाचन विकारों को दूर करता है।
➤ चिड़चिड़ापन, गुस्सा, धीमी सीखने की क्षमता और मानसिक रोगों में राहत देता है।
➤ रोग प्रतिकारक शक्ति को बढ़ाकर शरीर में संतुलित स्वास्थ्य तासीर निर्मित करता है।
➤ सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार जैसे मौसमी रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।
प्राचीन भारत में हर बालक को यह संस्कार अनिवार्य रूप से कराया जाता था। समय के साथ यह परंपरा लुप्त हो गई, लेकिन मंत्रौषधि ने इसे पुनर्जीवित किया।

ऐतिहासिक पुनरोद्धार : 3000 साल पुरानी विधि की खोज

पूज्य विश्वनाथ गुरुजी ने आयुर्वेद की संहिताओं का गहन अध्ययन कर 38 प्रयोगों के बाद इस शास्त्रोक्त विधि को पुनः खोज निकाला। 

उन्होंने विज्ञान और संस्कार के संगम से इस दुर्लभ प्रक्रिया को पुनर्जीवित किया जो आज “मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन” के रूप में जानी जाती है। यह केवल औषधि नहीं, एक साधना है – जो बालक के शरीर, मन और बुद्धि को संतुलित करती 

है।

अभियान की शुरूआत - सन 1970 से अब तक

सन 1970 में पूज्य गुरुजी ने निःशुल्क मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन अभियान की शुरुआत की। 

इस अभियान से डॉक्टर, शिक्षक और समाजसेवक जैसे कई शिक्षित लोग जुड़े।

धीरे-धीरे वाराणसी और आस-पास के गाँवों में यह अभियान लोकप्रिय हुआ ।

राष्ट्रीय मान्यता : राष्ट्रपति पुरस्कार 1990
➤ 1980–1990 के दौरान भारत सरकार ने बाल स्वास्थ्य सर्वेक्षण किए,
➤ जिसमें यह पाया गया कि जहाँ मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन दिया जा रहा था,
➤ वहाँ बाल रोगों का प्रमाण उल्लेखनीय रूप से कम था।
Rastrapati_Puraskar_1990
विस्तार और पुनः सम्मान : उपराष्ट्रपति सम्मान 2003
➤ राष्ट्रपति सम्मान के बाद यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर फैल गया।
➤ 14 राज्यों में निःशुल्क केंद्र खुले, और लाखों बच्चों तक इसका लाभ पहुँचा।
➤ 2003 में, भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत जी ने भी पूज्य गुरुजी को इस अभियान के लिए सम्मानित किया।
Rastrapati_Puraskar_2003
वर्तमान स्थिति : 18 राज्य, 7 देश

आज यह अभियान आचार्य मेहुलभाई जी के मार्गदर्शन में 18+ राज्यों और 7+ देशों (अमेरिका, कनाडा, दुबई, कतर, सिंगापुर, नैरोबी आदि) में सक्रिय है । 

भारत में 850+ नि: शुल्क केंद्र चल रहे हैं। 

यह अभियान अब एक वैश्विक आयुर्वेदिक चेतना बन चुका है । 

6 अगस्त 2022 को राज्यसभा में भी सुवर्णप्राशन पर चर्चा हुई।

विशेषता : मंत्रोभाष और अन्य सुवर्णप्राशन में अंतर

विशेषता अंग्रोजिधि सुवर्णप्राशन
निर्माण विधि 12 वर्षों के शोध और 38 प्रयोगों के बाद तैयार
अभिमंत्रण वैदिक मंत्रों से अभिमंत्रित औषधियाँ
लग्न गुरुजी द्वारा बाल कणीई स्वर्ण गरोष से निर्मित
प्रमाण राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मनित संस्था
प्रभाव इम्युनिटी, स्मरणशक्ति और मानसिक शांति में वृद्धि

सेवन विधि : कब और कैसे?

अंग्रोजिधि सुवर्णप्राशन प्रतिदिन लिया जा सकता है, साथ ही पुष्य नक्षत्र पर इसका सेवन विशेष रूप से शुभ माना गया है।

नियमित सेवन से सुवर्ण की सूक्ष्म मात्रा शरीर में पहुँचकर स्मरणशक्ति, एकाग्रता, और रोग प्रतिकारक शक्ति को मजबूत करती है।

समाचार अनुभाग

Newspaper1
Newspaper2

दिव्य यात्रा की वाणी

“मंत्रौषधि सुवर्णप्राशन - केवल औषधि नहीं, एक संस्कार है।
यह आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य, संस्कार और चेतना का बीज है । "
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् केवल एक शिक्षा संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आयुर्वेद और भारतीय जीवनदर्शन का जीवित रूप है। Click For More Details.
गुरुवर्य श्री विश्वनाथ दातार गुरुजी, जिन्हें प्रेम और श्रद्धा से “दातार गुरुजी” तथा “अभिनव धन्वंतरी” कहा जाता है, वे संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के संस्थापक थे। Click For More Details.
Translate »
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् में से जुड़ने के लिए
Popup