संस्कृति आर्य गुरुकुलम् का पावन परिचय
आपका स्वागत करता है
‘बीज से वृक्ष तक – शिक्षा और संस्कार की यात्रा
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् एक ऐसा स्थान है जहाँ शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है । यहाँ हर बच्चे और युवा को समग्र विकास, संस्कार, और स्वास्थ्य के मार्ग पर आगे बढ़ाया जाता है। हमारा विश्वास है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि मानवता, संवेदनशीलता, और जीवन मूल्यों की समझ भी प्रदान करना होना चाहिए। इसी दर्शन के आधार पर, गुरुकुल ने अनेक अनोखे प्रकल्प शुरू किए हैं, जो बच्चों के व्यक्तित्व और स्वास्थ्य दोनों को संवारते हैं। यहाँ, माता-पिता और अभिभावकों को भी वैदिक मार्गदर्शन और पालन-पोषण की कला सिखाई जाती है, ताकि हर बच्चा अपने जीवन में ज्ञान और संस्कार दोनों के साथ बढ़ सके ।
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् की शिक्षा पद्धति केवल आधुनिक ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह पंच कोष विकास, आचार्य निर्माण, गर्भ संस्कार, सुवर्णप्राशन अभियान, बाल स्वास्थ्य एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा, और वैदिक पेरेंटिंग प्रशिक्षण जैसी सेवाओं के माध्यम से समग्र व्यक्तित्व निर्माण सुनिश्चित करती है।
यह संस्कृति आर्य गुरुकुलम् केवल शिक्षा केंद्र नहीं, बल्कि एक आंदोलन है, जो समाज को अपनी जड़ों से जोड़ता है और प्रत्येक जिज्ञासु को ज्ञान, संस्कार, और स्वास्थ्य का अनुभव कराता है।
हमारी उपलब्धियाँ
वैदिक जीवनशैली से जुड़े
र गर्भ संस्कार से जुड़े
यज्ञ से जुड़े
सुवर्णप्राशन हर महीने
वर्तमान संचालक
पूज्य गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री यानी दातार गुरुजी के अग्रणीय शिष्य, डॉ. मेहुलभाई आचार्य और उनकी धर्मपत्नी जिज्ञासा आचार्या “संस्कृति आर्य गुरुकुलम्” के वर्तमान संचालक है तथा गुजरात राज्य के राजकोट शहर के पास सुंदर, मनोरम व नैसर्गिक वातावरण में, गुरुकुल शिक्षा के माध्यम से आदिकाल से चली आ रही गुरु-शिष्य परंपरा को जीवित रखने का और हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा के वैदिक ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाने का उत्कृष्ठ कार्य कर रहे है ।
डॉ. मेहुलभाई आचार्यने ११ वर्ष तक पूज्य गुरुवर्य श्री विश्वनाथ शास्त्री दातार गुरूजी के सानिध्य में रहकर दर्शनशास्त्र, संस्कृत व्याकरण, वेद, वेदांत, उपनिषद, आयुर्वेद, ज्योतिष शास्त्र, अर्थशास्त्र, भगवद् गीता, ब्रह्मसूत्र जैसे बहुत सारें प्राचीन शास्त्रों का गहन अध्ययन किया ।
बाद में, उन्होंने दर्शनशास्त्र व आयुर्वेद में Ph.D. कीया और भारत देश के कई सारे गुरुकुल में आचार्य के रूप में कार्य किया एवं गुरुजी द्वारा शुरू की हुई “मंत्रौषधि सुवर्णप्राशनम् मूवमेंट” को बाल स्वास्थ्य पर चलने वाली “विश्व की सबसे बड़ी मूवमेंट” बनाते हुए “वर्ल्ड रेकॉर्ड” प्रस्थापित किया ।
वर्तमान में वह “संस्कृति आर्य गुरुकुलम्” के प्रमुख आचार्य और संचालक के रूप में कार्यरत है और गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दातार गुरूजीने जितने भी समाज उपयोगी प्रकल्प दिये है, उसका विविध प्रवचन, अभियान व शिविर के माध्यम से ऑनलाइन व ऑफ़लाइन प्रचार-प्रसार करके जनमानस तक पहुंचाने का उत्कृष्ठ कार्य कर रहे है ।
वहीं दूसरी तरफ श्रीमति जिज्ञासा आचार्याने भी ५ वर्ष तक भारतवर्ष के प्राचीन गुरूकुलो की महान गुरुशिष्य परंपरा में अभ्यास करते हुए रामायण, महाभारत, उपनिषद, गीता, पुराण, गर्भविज्ञान, आहारशास्त्र, गृहविज्ञान जैसे बहुत सारे जीवन उपयोगी विषयों का अमूल्य ज्ञान प्राप्त किया ।
फीर, उन्होंने हिंदी व गुजराती भाषा में M.A. व M.Phil की डिग्री प्राप्त की और साहित्यकार के रूप में लगभग सभी उपनिषदों पर लेखन कार्य किया, अनेक ग्रंथों का हिन्दी – गुजराती अनुवाद किया तथा 300 से अधिक गीत व १०० से अधिक लधुकथाए लिखी एवं साथ में भारतदेश के काफी सारे गुरुकुलो में आचार्या के रूप में कार्य भी किया।
वर्तमान में वह “संस्कृति आर्य गुरूकुलम् की मुख्य आचार्या और संचालिका के रूप में कार्यरत है और गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दातार गुरूजीने जितने भी समाज उपयोगी प्रकल्प दिये है, उसका विविध प्रवचन, अभियान व शिविर केमाध्यम से ऑनलाइन व ऑफ़लाइन प्रचार-प्रसार करके, जनमानस तक पहुंचाने के उत्कृष्ठ कार्य में सहयोग कर रही है ।
गैलरी












संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के शिक्षण आयाम
कुमार शिक्षा
- निवासी एवं निशुल्क शिक्षा – भारतीय विचारधारा पर आधारित सम्पूर्ण स्वदेशी गुरुकुलम्
- संस्कृति आर्य गुरुकुलम् में बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय संस्कार, वेद-अध्ययन, योग, स्वाध्याय एवं चरित्र निर्माण का अद्वितीय संगम प्रस्तुत किया गया है।
- यहाँ बालक केवल विद्या नहीं, अपितु जीवन जीने की कला सीखता है — “विद्या ददाति विनयं” के सिद्धांत पर आधारित शिक्षा प्रणाली।
कुमारिका शिक्षा
युवा शिक्षा
- युवा स्मात साधु युवाध्यायक
- अशिषठो द्रद्दिश्ठ: बलिष्ठ :
- तस्यै यं पृथ्वी सर्वा वितस्यात पुर्णस्यात |
- युवाओं के लिए रोजगार लक्षी प्रशिक्षण युवाओं को संस्कृत, दर्शन शास्त्र, आयुर्वेद, पंचगव्य, गर्भ विज्ञान इत्यादि विषयों को सिखाने के लिए लघु शिबीर, विविध सत्र चिंतन शिबीर, सर्टिफिकेट कोर्स।
- युवाओं को पारंपरिक वैध बनने के लिए विविध कोर्ष वैद्य विशारद बनने के लिए मान्यता प्राप्त अभ्यास क्रम |
- दो वर्षो के बाद पंचगव्य और वटी गुटी जैसी निर्दोष आयुर्वेदिक औषधियों के आधार पर मंत्र – नक्षत्र और औषधियों का सम्मेलन करके विशिष्ट चिकित्सा सिखाने का प्रावधान ।
गृहस्थ शिक्षा
- गृहस्थाश्रम चार आश्रमों में से सबसे महत्व पूर्ण आश्रम है।
- गृहस्थाश्रम में रहकर भी व्यक्ति अपना भौतिक अध्यात्मिक विकास कर सकता है, अध्यात्मिक विकास के लिए विविध आयाम।
- गृहस्थाश्रम में पति और पत्नी में प्रेम से समर्पण भाव से रहने की कला गृहस्थाश्रम के संस्कार एवं दायित्यो का परिवहन करने के लिए सरल सुबोध भाषा में शिबीर, सेमिनार, वर्कशॉप।
वानप्रस्थ शिक्षा
- वानप्रस्थ अवस्था जिवनकी west नही अपितु best अवस्था है।
- जीवनभर के अनुभवों की पूंजी बाटने का सुवर्ण अवसर यानी वानप्रस्थ अवस्था।
- वानप्रस्थ अवस्था में पति और पत्नी मिलकर कैसे अध्यात्म की साधना करे ?
- वानप्रस्थ लोगों के लिए गुरुकुल शिक्षा पद्धति में अपनी अर्जित कला एवं विद्या प्रदान करने का अपूर्व शुभवसर |
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के बारे में जानें
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् केवल एक शिक्षा संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आयुर्वेद और भारतीय जीवनदर्शन का जीवित रूप है।
विश्वनाथ दातार गुरुजी के बारे में जानें
गुरुवर्य श्री विश्वनाथ दातार गुरुजी संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के संस्थापक थे। Click For More Details.