Inquiry +91 63524 83012 sanskrutigurukulam@gmail.com
  English

गर्भ संबंधित विभिन्न औषधियाँ एवं दिव्य संतति यज्ञ

एक स्वस्थ और तेजस्वी संतान की प्राप्ति के लिए गर्भाधान से लेकर प्रसूति तक माता-पिता दोनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। आयुर्वेद के अनुसार, उत्तम गर्भाधान के लिए गर्भधारण से पूर्व महिला व पुरुष की शरीर शुद्धि (रज शुद्धि, शुक्र शुद्धि एवं चित्त शुद्धि) आवश्यक हैं,  इसलिये आयुर्वेद के चरक सहिंता नामक ग्रंथ में गर्भावस्था पूर्वमें दिव्य संतति यज्ञ का विशन हैं।  गर्भावस्था के दौरान शिशु का संपूर्ण पोषण व गर्भ संस्कार, और प्रसूतावस्था के बाद माता का स्वास्थ्य रक्षण बेहद महत्वपूर्ण चरण होते हैं। इन्हीं सभी अवस्थाओं—गर्भ पूर्व, गर्भावस्था और प्रसूतावस्था—को सुरक्षित, पुष्ट और रोगमुक्त बनाने के लिए विशेष प्रामाणिक आयुर्वेदिक ‘गर्भरक्षा औषधियों’ का निर्माण किया गया है, जो माता-पिता और शिशु के उत्तम व स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव रखती हैं।

काश्यप संहिता - आयुर्वेदिक ग्रंथ

उत्तम गर्भाधान का आधार: गर्भ पूर्व सेवनीय औषधियाँ

स्वस्थ संतान और सुरक्षित गर्भाधान के लिए पति-पत्नी दोनों का शारीरिक व मानसिक रूप से शुद्ध और पुष्ट होना अत्यंत आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से आयुर्वेद में विशेष 'गर्भ पूर्व औषधियां' बताई गई हैं। इनमें 'कपल डिटॉक्स' शरीर का गहराई से प्राकृतिक शोधन करता है, जबकि 'धातुपुष्टि प्राशन व चूर्ण' शरीर की सातों धातुओं को बल देकर शुक्र (वीर्य) और रज की गुणवत्ता बढ़ाते हैं। इसके अलावा, 'अश्वगंधा' और 'सुवर्ण शिलाजीत' तनाव दूर कर ऊर्जा, स्टैमिना और इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाते हैं।

इन औषधियों का एक साथ सेवन पति-पत्नी को पूर्णतः स्वस्थ व ऊर्जावान बनाकर एक उत्तम गर्भाधान की मजबूत नींव तैयार करता है।

गर्भावस्था पूर्व औषधियाँ एवं यज्ञ (पुरुष और महिला दोनों के लिये)
पथ्य आहार :देशी गाय के दूध, घी और काले तिल के तेल से बना पौष्टिक-मीठा भोजन, सेंधा नमक  परवल, लौकी, गेहू, जौ 
पथ्य विहार :तीन महीने तक ‘शमीमश्वत्थ घृत’ खाकर पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करें, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें, दिन में न सोएं रात में न जगे।

अपथ्य आहार :

अधिक नमक, खट्टे-तीखे पदार्थ, अचार-पापड़ बासी, विरुद्ध  भोजन का सेवन न करें।
अपथ्य विहार :

सभी प्रकार के व्यसनों (नशे) का पूरी तरह त्याग करें और मल-मूत्र आदि के प्राकृतिक वेगों को कभी न रोकें। पौरुष शक्ति को हानि पहुँचाने वाली एलोपैथी दवाइयों और विभिन्न रसायनों (Chemicals) के अधिक उपयोग से बचें।

अन्य उपाय :दिव्य संतति यज्ञ करें (संस्था द्वारा हर वसंत और वर्षाऋतु में होता हैं) एवं गर्भ पूर्व की औषधियों का सेवन करें। 

1. कपल डिटॉक्स (संशोधन चूर्ण)
खुराक: 1 चम्मच दिन में दो बार

2. धातुपुष्टि प्राशन – चूर्ण
खुराक: 1 चम्मच दिन में दो बार

3. अश्वगंधा कैप्सूल
खुराक: 1 कैप्सूल दिन में तीन बार

4. सुवर्ण शिलाजीत ड्रॉप्स
खुराक: प्रतिदिन 2 से 3 बूंद

महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
  • कपल डिटॉक्स (संशोधन चूर्ण) शरीर के विषाक्त पदार्थों (Toxins) को निकालकर शरीर की शुद्धि करता है। (गर्म पानी के साथ लें)।

  • धातुपुष्टि प्राशन सातों धातुओं को पोषण देकर अंदरूनी ताकत और प्रजनन क्षमता (Fertility) बढ़ाता है।

  • अश्वगंधा कैप्सूल शारीरिक और मानसिक थकान दूर कर स्टैमिना और ऊर्जा बढ़ाता है।

  • सुवर्ण शिलाजीत ड्रॉप्स पौरुष शक्ति और इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत करता है। (ठंड और बारिश में विशेष लाभकारी)।

गर्भावस्था पूर्व औषधियाँ एवं मार्गदर्शन (पुरुषो के लिये)
पथ्य आहार :देशी गाय के दूध, घी और काले तिल के तेल से बना पौष्टिक-मीठा भोजन, सेंधा नमक  परवल, लौकी, गेहू, जौ 
पथ्य विहार :अच्छी पुस्तके पढ़ना, ध्यान करना, दिनचर्या ऋतुचर्या का पालन करना

अपथ्य आहार :

अधिक नमक, क्षार वाले पदार्थ, खट्टे-तीखे पदार्थ, अचार-पापड़ बासी, विरुद्ध  भोजन का सेवन न करें।
अपथ्य विहार :अधिक श्रम या एक्सरसाइज करना, दिन में सोना अवसाद या गुस्सा होना
अन्य उपाय :पंचकर्म कराए या घर पे करें, शुक्रधातु के शुद्धि के लिये विभिन्न औषधियों का सेवन करें

1. शुक्रशोधन महाकषाय
खुराक: दिन में दो बार 15-20 मी.ली.

2. शुक्रवर्धिनी कैप्सूल
खुराक: सुबह-शाम 1-2 कैप्सूल

3. शक्ति 24 कैप्सूल
खुराक: भोजन के बाद

4. कामवर्धिनी – एम कैप्सूल
खुराक: रात को सोते समय

महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
  • शुक्रशोधन महाकषाय वीर्य (शुक्र धातु) की अशुद्धियों को दूर कर उसे शुद्ध करता है। (समान मात्रा में पानी मिलाकर लें)।

  • शुक्रवर्धिनी कैप्सूल शुक्राणुओं (Sperm count) की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाता है। (दूध के साथ सेवन करें)।

  • शक्ति 24 कैप्सूल शारीरिक कमजोरी और थकान को दूर कर स्टैमिना व ऊर्जा बढ़ाता है।

  • कामवर्धिनी – एम कैप्सूल कामेच्छा (Libido) की कमी और यौन दुर्बलता को दूर करता है।

गर्भावस्था पूर्व औषधियाँ एवं मार्गदर्शन (महिलाओ के लिये)
पथ्य आहार :देशी गाय के दूध, घी और काले तिल के तेल से बना पौष्टिक-मीठा भोजन, सेंधा नमक  परवल, लौकी, गेहू, जौ 
पथ्य विहार :रजस्वला परिचर्या का पालन करे (जिसके  वीडियो हमारी वेबसाइट पर है)

अपथ्य आहार :

अधिक नमक, क्षार वाले पदार्थ, खट्टे-तीखे पदार्थ, अचार-पापड़ बासी, विरुद्ध  भोजन का सेवन न करें।
अपथ्य विहार :रात को जागना, अधिक विडिओ वगेरे देखना, अधिक खड़े रहना या अधिक घूमना-फिरना, बहार का भोजन टालें
अन्य उपाय :कोई प्रकार का रोग हे तो उसकी प्रथम चिकित्सा करें

1. प्रजावर्धिनी कैप्सूल
खुराक: दिन में तीन बार 1-2 कैप्सूल

2. प्रजावर्धिनी सिरप
खुराक: दिन में तीन बार 15-20 मी.ली.

3. गर्भधारक बीज
खुराक: प्रतिदिन 7 से 11 बीज

4. गर्भधारक योग
खुराक: सुबह खाली पे 2 कैप्सूल

महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
  • प्रजावर्धिनी कैप्सूल गर्भाधान (Conception) न होने की समस्या में अत्यधिक सहायक है।

  • प्रजावर्धिनी सिरप स्वस्थ गर्भाधान की तैयारी के लिए यह सामान्य अवस्था में भी लाभकारी है।

  • गर्भधारक बीज गर्भधारण की संभावना को बढ़ाता है। (सुबह खाली पेट 11 बीज बिना चबाए सीधे निगल लें)।

  • गर्भधारक योग गर्भ को स्थिर करने में मदद करता है। (माहवारी के चौथे दिन से लगातार 10 दिन तक 2 कैप्सूल सुबह खाली पेट गाय के दूध के साथ लें)।

गर्भावस्था के लिये औषधियाँ एवं मार्गदर्शन (महिलाओ के लिये)
पथ्य आहार :गाय का दूध, घी, लौकी-परवल जैसी सब्जियाँ, हरे पत्ते वाली भाजी, मुंग, अरहर, जौ, गेहू पक्का नारियेल, कमल बीज का सेवन करें|
पथ्य विहार :

लोहे के बर्तन में सब्जियाँ-दाल पकाना, ध्यान करना सात्विक साहित्य का पठन करें|

अपथ्य आहार :

पपीता, कब्ज की दवाई, क्षार वाले पदार्थ, खट्टे-तीखे पदार्थ, अचार-पापड़ बासी, विरुद्ध  भोजन का सेवन न करें।
अपथ्य विहार :टी.वी, विडियो देखना, प्रवास करना, समागम, स्ट्रेस लेना, दोड़ना, एक्सरसाईज करना, जिम जाना टालें।
अन्य उपाय :गर्भावस्था तीन संस्कार अवश्य कराये अन्य औषधियाँ और आहार सेवन करें, नार्मल डिलीवरी की माला नि:शुल्क प्राप्त करें।

1. गर्भ सुवर्णप्राशन
खुराक: प्रतिदिन दो बार 7 से 10 बूंद

2. गर्भ विज्ञान प्राशन
खुराक: रोज 1 चम्मच सुबह खाली पेठ

3. गर्भ विज्ञान कैप्सूल
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1 कैप्सूल

4. गर्भ संस्कार सामग्री
खुराक: गर्भ संस्कार के लिए विधि अनुसार

महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
  • गर्भ सुवर्णप्राशन गर्भ में पल रहे शिशु के उत्तम शारीरिक और मानसिक (Brain) विकास को बढ़ावा देता है तथा इम्युनिटी मजबूत करता है।

  • गर्भ विज्ञान प्राशन गर्भावस्था के दौरान माँ और शिशु को आवश्यक पोषण प्रदान कर शारीरिक कमजोरी को दूर करता है। (रोज सुबह खाली पेट लें)।

  • गर्भ विज्ञान कैप्सूल गर्भ को सुरक्षित और स्थिर रखने में मदद करता है तथा गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं व तनाव से बचाता है।

  • गर्भ संस्कार सामग्री गर्भ संस्कार विधि द्वारा शिशु के मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास (उत्तम संस्कारों) के लिए उपयोग की जाती है।

प्रसूतावस्था की औषधियाँ एवं मार्गदर्शन (महिलाओ के लिये)
पथ्य आहार :४५ दिन तक गरम पानी, ताज़ा गरम भोजन, खिचड़ी, रोटी-सब्जी-दाल तथा औषधीय लड्डू एवं पौष्टिक आहार  
पथ्य विहार :शेक करना, मसाज करना, आराम करना, प्रसूता का कमरा अलग रखना, धूपन करना, बच्चों के संस्कार करना

अपथ्य आहार :

ठंडा पानी, ठंडा या बासी भोजन, भारी भोजन, विरुद्ध आहार, बहार का भोजन, फर्मेंटेड फ़ूड, नमकीन व् तीखे पदार्थ  
अपथ्य विहार :ठंडे पानी से स्नान, घूमना-फिरना, समागम, प्रवास, ज्यादा तीखा या नमकीन वाला भोजन, अधिक श्रम 
अन्य उपाय :डिलीवरी के ४५ दिन तक पुरे नियमो का पालन करें, एवं बच्चों के संस्कार घर पर करें|

1. मातृलेक्टा कैप्सूल
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1 कैप्सूल

2. मातृकेयर सिरप
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 2 चम्मच

3. मातृकेयर मसाज ऑइल
खुराक: प्रतिदिन शरीर पर मालिश करें

4. वुमन प्रोटीन पावडर
खुराक: 1-2 स्कूप दूध या गर्म पानी के साथ

महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
  • मातृलेक्टा कैप्सूल डिलीवरी के बाद महिला की रिकवरी, अंदरूनी घाव भरने और ताकत लौटाने के लिए।

  • मातृकेयर सिरप गर्भाशय की शुद्धि करने, कमजोरी दूर करने और शिशु के लिए दूध (Lactation) बढ़ाने में सहायक।

  • मातृकेयर मसाज ऑइल डिलीवरी के बाद शरीर व जोड़ों के दर्द, स्ट्रेच मार्क्स और मांसपेशियों की जकड़न दूर करने के लिए। (रोज मालिश करें)।

  • वुमन प्रोटीन पावडर माँ के शरीर में पोषण और प्रोटीन की कमी पूरी कर ऊर्जा व स्टैमिना बढ़ाता है।

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के बारे में जानें

संस्कृति आर्य गुरुकुलम् केवल एक शिक्षा संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आयुर्वेद और भारतीय जीवनदर्शन का जीवित रूप है।

Translate »
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् में से जुड़ने के लिए
Popup