अनिद्रा के रोग में नींद कम आती है या कभी-कभी बिल्कुल नहीं आती। आज के इस भागदौड़ और तनाव भरे युग में अनिद्रा का रोग तेजी से बढ़ रहा है। यदि समय पर उपचार न किया जाए, तो मानसिक अस्थिरता, पागलपन या वातजन्य गंभीर रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
अधिक चिंता, शोक, दुःख, रात्रि जागरण, अत्यधिक थकान, मानसिक कमजोरी तथा वात प्रकृति वाले व्यक्तियों में अनिद्रा होने की संभावना अधिक रहती है।
अनिद्रा में बाज़ार से मिलने वाली नींद लाने वाली दवाओं (ट्रैंक्विलाइज़र) का सेवन नहीं करना चाहिए। ये दवाएँ केवल अस्थायी रूप से नींद लाती हैं, रोग का कारण दूर नहीं करतीं और धीरे-धीरे इनका व्यसन हो जाता है।
- अनिद्रा के रोगी को तिल का तेल, दीपक का तेल या घी से पैर, सिर और माथे की मालिश करनी चाहिए। स्नान करके सोना लाभकारी है।
- सोने से पहले गंठोड़ा (गोकर्ण) की रब पीना या भैंस के उबले दूध में 1-2 ग्राम गंठोड़ा मिलाकर पीना लाभदायक है।
- भैंस का दूध, केला, प्याज, गुड़ आदि भी नींद को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
जटामांसी, शतावरी, ब्राह्मी, अश्वगंधा आदि औषधियाँ भी नींद बढ़ाने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त निद्रोदय रस तथा निद्रावर्धन वटी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है।
मंत्रौषधि दीप स्लीप ड्रॉप्स
प्राकृतिक आयुर्वेदिक समाधान
यदि लंबे समय से अनिद्रा की समस्या बनी हुई हो, तो “मंत्रौषधि दीप स्लीप ड्रॉप्स” एक उत्कृष्ट प्राकृतिक विकल्प है।
अधिक जानें ▾