Inquiry +91 63524 83012 sanskrutigurukulam@gmail.com
  English
TREE IMG

संस्कृति आर्य बालशाला

पूर्व प्राथमिक वैदिक शिक्षा की अद्भुत शुरुआत

भारत में पहली बार ३ से ५ वर्ष के बालक-बालिकाओं के लिए प्रस्तुत है — संस्कृति आर्य बालशाला, एक ऐसा अद्वितीय कार्यक्रम जहाँ शिक्षा केवल ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कारों की अनुभूति है।

यह बालशाला कार्यक्रम संस्कृति आर्य गुरुकुलम द्वारा निर्मित है, जिसमें बच्चों के पंचकोशीय विकास — शरीर, प्राण, मन, बुद्धि और आत्मा — का समग्र व समुचित विचार किया गया है।

हमारा उद्देश्य

बचपन की पवित्र अवस्था में ही बालक के भीतर संस्कारों, विचारों और जीवन मूल्यों का बीजारोपण करना।

हम मानते हैं — “सच्ची शिक्षा वही है जो चरित्र गढ़े, बुद्धि को प्रकाशित करे और हृदय को संवेदनशील बनाए।”

पाठ्यक्रम की विशेषताएँ

बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व — शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक — विकास के लिए वैज्ञानिक व वैदिक समन्वय।

यहाँ बच्चों को कोई पुस्तक नहीं दी जाती।

शिक्षा का आधार है अनुभव — ‘क’ ‘ख’ ‘ग’ अर्थात कहानी, खेल, गीत और गतिविधि के माध्यम से।

संस्कृति आर्य बालशाला की अध्ययन पद्धति पाणिनि मुनि की अष्टाध्यायी, योगदर्शन, भगवद्गीता, और चाणक्य नीति जैसे ग्रंथों पर आधारित है।

इन ग्रंथों के व्यावहारिक प्रयोग द्वारा निर्मित नियमों को सरलतम रूप में बच्चों के अध्ययन में अपनाया गया है।

यहाँ शिक्षा केवल सुनने तक सीमित नहीं रहती, बल्कि संवाद के माध्यम से विकसित होती है।
बच्चों को प्रश्न पूछने, अपने विचार व्यक्त करने और जिज्ञासा प्रकट करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

गुरु और शिष्य के बीच आत्मीय, सम्मानपूर्ण और प्रेरणादायक संवाद स्थापित किया जाता है, जिससे बालक में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और तर्कशक्ति का विकास होता है।

संवाद आधारित वातावरण बच्चों को सक्रिय, सजग और आत्मनिर्भर बनाता है।

अभिभावकों को बालक के विकास से जोड़ा जाता है।
पालन-पोषण, संस्कार और व्यवहार संबंधी मार्गदर्शन समय-समय पर प्रदान किया जाता है।

यहाँ शिक्षक केवल अध्यापक नहीं, मार्गदर्शक होते हैं।
उन्हें वैदिक, व्यवहारिक और बाल-मनोविज्ञान आधारित प्रशिक्षण दिया गया है।

शिक्षा का आरंभ जीवन से जुड़े सरल विषयों से किया जाता है।
धीरे-धीरे बालक की आयु और समझ के अनुसार ज्ञान का विस्तार किया जाता है।

संस्कृति आर्य बालशाला क्यों विशिष्ठ है?

यह भारत का पहला वैदिक पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम है। 

यहाँ शिक्षा पश्चिमी पद्धति की नकल नहीं, बल्कि भारतीय वैदिक ज्ञान की अनुभूति है । 

बच्चों को कुशलता नहीं, संस्कार सिखाए जाते हैं। 

शिक्षा का उद्देश्य है – जीवन का निर्माण, न कि केवल भविष्य की तैयारी । 

संक्षेप में संस्कृति आर्य बालशाला एक ऐसा प्रयास है जहाँ हर बालक को “ज्ञानमय, संस्कारमय और आनंदमय जीवन” की दिशा दी जाती है ।

यहाँ हर दिन एक नयी अनुभूति है – जहाँ खेल में ज्ञान है, गीत में भाव है, और हर क्रिया में संस्कृति की झलक ।

संस्कृति-आर्य-बाल-शाला-के-विषय
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् केवल एक शिक्षा संस्थान नहीं, बल्कि संस्कार, आयुर्वेद और भारतीय जीवनदर्शन का जीवित रूप है।  Click For More Details.
गुरुवर्य श्री विश्वनाथ दातार गुरुजी संस्कृति आर्य गुरुकुलम् के संस्थापक थे। Click For More Details.
Translate »
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् में से जुड़ने के लिए
Popup