Endocrine System Related Disorders
The endocrine system plays a vital role in maintaining hormonal balance in the body. Hormones regulate growth, metabolism, energy levels, emotional well-being, and the proper functioning of organs. When the endocrine system becomes imbalanced, the functioning of various organs is adversely affected.
According to Ayurveda, this imbalance occurs due to disturbances in the doshas and a weakening of digestive fire (Agni).
Major Causes of Endocrine System Disorders:
- Irregular daily routine – improper sleeping, waking, and meal timings
- Imbalanced diet – excessive consumption of sweets, fried foods, and chemically processed foods
- Mental stress – continuous stress and anxiety disrupt hormonal balance
- Lack of sleep – inadequate sleep affects hormone secretion
- Physical inactivity – lack of exercise slows down metabolism
- Excessive use of electronic devices – prolonged mobile and screen time
- Prolonged use of allopathic medicines can negatively impact hormonal balance
पीरियड्स ज्यादा - व्हाइट डिस्चार्ज
| लक्षण: | मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव, कमजोरी, कमर और पेडू में दर्द, योनि से सफेद/चिपचिपा स्राव आना, और चिड़चिड़ापन। |
| कारण: | पित्त बढ़ाने वाले आहार (अधिक गर्म, तीखा), हॉर्मोनल असंतुलन, साफ-सफाई की कमी, और मानसिक या शारीरिक तनाव। |
| पथ्य: | पुराना चावल, मूंग, परवल, गाय का दूध, आंवला, अनार, और ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थ। |
| अपथ्य: | बहुत अधिक मसालेदार और तीखा भोजन, खट्टी चीजें, लहसुन, पपीता, गुड़, और अत्यधिक शारीरिक श्रम। |
| घरेलू उपचार: | अशोक की छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। आंवला चूर्ण को शहद के साथ लें। चावल के धोवन (तंडुलोदक) का सेवन करें। |
1. फ्लोमुक्ति सिरप
खुराक: चिकित्सक के निर्देशानुसार लें
2. फ्लोमुक्ति कैप्सूल
खुराक: 1-1-1 कैप्सूल दिन में तीन बार गर्म पानी या दूध के साथ
3. दूर्वादी घनवटी टेबलेट
खुराक: चिकित्सक के निर्देशानुसार लें
4. सौंफ शरबत / एलोवेरा जूस
खुराक: आवश्यकतानुसार
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- फ्लोमुक्ति श्रृंखला: यह कैप्सूल और सिरप पीरियड्स के दौरान अत्यधिक स्राव (Heavy periods) को नियंत्रित करने में अत्यंत प्रभावी हैं।
- दूर्वादी घनवटी: यह गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए उत्तम औषधि है।
- सौंफ शरबत / एलोवेरा जूस: ये शरीर की गर्मी को कम करने और पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
- पीरियड्स के दौरान संतुलित आहार लें और अत्यधिक तनाव से बचें।
पीरियड्स कम एवं दर्द
| लक्षण: | मासिक धर्म का रुक-रुक कर या बहुत कम आना, पेट के निचले हिस्से, जांघों और कमर में भयंकर दर्द व ऐंठन होना। |
| कारण: | वात दोष का बढ़ना, शरीर में खून की कमी, मानसिक तनाव, अत्यधिक व्यायाम, और रूखा या जंक फूड का अधिक सेवन। |
| पथ्य: | तिल, गुड़, पपीता, लहसुन, हींग, गुनगुना पानी, और वातनाशक, हल्का, सुपाच्य व गर्म भोजन। |
| अपथ्य: | ठंडी चीजें, फ्रिज का पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, जंक फूड, उड़द, राजमा, और मल-मूत्र के वेग को रोकना। |
| घरेलू उपचार: | अजवाइन, सोंठ और गुड़ का काढ़ा बनाकर पिएं। गर्म पानी की थैली से पेट की सिकाई करें। गर्म पानी में घी डालकर सिप-सिप कर पियें। |
1. पीरियड्स केयर सिरप
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1-2 चम्मच पानी या दूध के साथ
2. पीरियड्स केयर कैप्सूल
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1-1-1 कैप्सूल गर्म पानी के साथ
3. गौ मूत्र हरीतकी / पारिजात टेबलेट
खुराक: प्रतिदिन दो बार 2-3 टेबलेट गुनगुने पानी के साथ
4. पेईन मुक्ति ड्रॉप्स
खुराक: 3-5 बूंद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो-तीन बार
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- पीरियड्स केयर सिरप और कैप्सूल: ये मासिक धर्म की अनियमितताओं और दर्द को कम करने में सहायक हैं। सिरप को हमेशा पानी या दूध में मिलाकर ही लें।
- गौ मूत्र हरीतकी / पारिजात टेबलेट: ये शरीर की शुद्धि और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
- पेईन मुक्ति ड्रॉप्स: यह पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट और कमर दर्द में त्वरित राहत प्रदान करता है।
- इस दौरान भारी व्यायाम से बचें और भरपूर आराम करें।
ल्यूकोरिया / श्वेत प्रदर
| लक्षण: | योनि से अत्यधिक मात्रा में सफेद, पीला या गाढ़ा पानी बहना, हाथ-पैरों और कमर में लगातार दर्द, शरीर में भारीपन, कमजोरी व सुस्ती महसूस होना, तथा योनि मार्ग में खुजली या जलन होना। |
| कारण: | कफ और वात दोष का प्रकुपित होना, गर्भाशय में संक्रमण (Infection), शारीरिक कमजोरी, अत्यधिक मानसिक चिंता, अस्वच्छता, तथा तीखे, मसालेदार, खट्टे व भारी भोजन का अधिक सेवन करना। |
| पथ्य: | चावल का मांड (धोवन), आंवला, पका हुआ केला, गाय का दूध, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, पर्याप्त मात्रा में पानी, और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना। |
| अपथ्य: | जंक फूड, अत्यधिक खट्टी चीजें (जैसे इमली, अचार), लाल मिर्च, चाय-कॉफी, गरम मसाले, उड़द की दाल, और भारी या देर से पचने वाले गरिष्ठ भोजन का सेवन। |
| घरेलू उपचार: | एक चम्मच आंवला पाउडर को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो बार लें। चावल के पानी (तण्डुलोदक) में चीनी मिलाकर पीना अत्यंत लाभकारी है। इसके अलावा, योनि मार्ग को साफ करने के लिए नीम या त्रिफला के काढ़े के पानी का उपयोग करें। |
1. फ्लोमुक्ति सिरप
खुराक: चिकित्सक के निर्देशानुसार लें
2. फ्लोमुक्ति कैप्सूल
खुराक: 1-1-1 कैप्सूल दिन में तीन बार गर्म पानी या दूध के साथ
3. दूर्वादी घनवटी टेबलेट
खुराक: चिकित्सक के निर्देशानुसार लें
4. सौंफ शरबत / एलोवेरा जूस
खुराक: आवश्यकतानुसार
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- फ्लोमुक्ति श्रृंखला: यह कैप्सूल और सिरप पीरियड्स के दौरान अत्यधिक स्राव (Heavy periods) को नियंत्रित करने में अत्यंत प्रभावी हैं।
- दूर्वादी घनवटी: यह गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए उत्तम औषधि है।
- सौंफ शरबत / एलोवेरा जूस: ये शरीर की गर्मी को कम करने और पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
- पीरियड्स के दौरान संतुलित आहार लें और अत्यधिक तनाव से बचें।
हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance)
| लक्षण: | मासिक धर्म का अनियंत्रित होना या रुक जाना, वजन का तेजी से बढ़ना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आना (हर्सुटिज़्म), मुंहासे, बालों का झड़ना और स्वभाव में चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स होना। |
| कारण: | कफ और वात दोष का असंतुलन, मंदाग्नि (पाचन क्रिया का धीमा होना), खराब जीवनशैली, अत्यधिक मानसिक तनाव, देर तक जागना, शारीरिक निष्क्रियता (व्यायाम न करना) और मीठे, मैदा व डिब्बाबंद भोजन का अधिक सेवन। |
| पथ्य: | हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर युक्त आहार (जैसे ओट्स, दलिया), दालें, दालचीनी, हल्दी, मेथी दाना, गुनगुना पानी, और नियमित रूप से योग व प्राणायाम। |
| अपथ्य: | सफेद चीनी, मैदा, पास्ता, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, अत्यधिक तली-भुनी चीजें, डेयरी प्रोडक्ट्स (मलाई, चीज), और दिन में सोने की आदत। |
| घरेलू उपचार: | एक चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और उसका पानी पिएं। रोजाना सुबह आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। कंचनार गुग्गुलु या अलसी के बीजों का सेवन भी इसमें अत्यंत लाभकारी होता है। |
1. पीरियड केर कैप्सूल / मेस्ट्रोग्रीन कैप्सूल
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1-1-1 कैप्सूल भोजन के बाद गर्म पानी या दूध के साथ
2. पीरियड केर सिरप
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1-2 चम्मच बराबर मात्रा में पानी या दूध के साथ
3. इम्यून प्राशन / इम्यून अर्क
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 1-1-1 हल्के गर्म पानी के साथ, प्राशन सुबह-शाम 1चमच
4. गिलोय घनवटी
खुराक: प्रतिदिन दो बार 2 से 3 गोलियां गुनगुने पानी के साथ लेनी चाहिए
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- पीरियड केर एवं मेस्ट्रोग्रीन औषधियाँ: ये महिलाओं में अनियमित माहवारी को ठीक करने, हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने और दर्द, ऐंठन या चिड़चिड़ाहट को दूर करने में सहायक हैं।
- ये सभी औषधियाँ अशोक छाल, शतावरी, एलोवेरा और अश्वगंधा जैसी प्राकृतिक जड़ी-बूटियों से निर्मित हैं।
- हार्मोनल संतुलन के लिए औषधियों के नियमित सेवन के साथ-साथ उचित व अनुशासित जीवनशैली अपनाना आवश्यक है।
PCOD/PCOS
| लक्षण: | मासिक धर्म का अनियंत्रित होना या रुक जाना, वजन का तेजी से बढ़ना, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल आना (हर्सुटिज़्म), मुंहासे, बालों का झड़ना और स्वभाव में चिड़चिड़ापन या मूड स्विंग्स होना। |
| कारण: | कफ और वात दोष का असंतुलन, मंदाग्नि (पाचन क्रिया का धीमा होना), खराब जीवनशैली, अत्यधिक मानसिक तनाव, देर तक जागना, शारीरिक निष्क्रियता (व्यायाम न करना) और मीठे, मैदा व डिब्बाबंद भोजन का अधिक सेवन। |
| पथ्य: | हरी पत्तेदार सब्जियां, फाइबर युक्त आहार (जैसे ओट्स, दलिया), दालें, दालचीनी, हल्दी, मेथी दाना, गुनगुना पानी, और नियमित रूप से योग व प्राणायाम। |
| अपथ्य: | सफेद चीनी, मैदा, पास्ता, जंक फूड, कोल्ड ड्रिंक्स, अत्यधिक तली-भुनी चीजें, डेयरी प्रोडक्ट्स (मलाई, चीज), और दिन में सोने की आदत। |
| घरेलू उपचार: | एक चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं और उसका पानी पिएं। रोजाना सुबह आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। कंचनार गुग्गुलु या अलसी के बीजों का सेवन भी इसमें अत्यंत लाभकारी होता है। |
1. ग्रंथि मुक्ति कैप्सूल / सिरप (गांठों के लिए)
खुराक: कैप्सूल: 1-1-1 दिन में तीन बार गुनगुने पानी से | सिरप: 2-2 चम्मच दिन में दो बार पानी से
2. पीरियड केर कैप्सूल / सिरप
खुराक: कैप्सूल: 1-1-1 भोजन के बाद गर्म पानी से | सिरप: दिन में तीन बार 1-2 चम्मच पानी/दूध से
3. प्रजावर्धीनी कैप्सूल / थाय मुक्ति कैप्सूल
खुराक: प्रजावर्धीनी: 1-2 कैप्सूल दिन में 3 बार | थाय मुक्ति: 1-1-1 कैप्सूल गर्म पानी से
4. वुमन प्रोटीन पाउडर / मेद मुक्ति (मेटाबॉलिज्म व पोषण)
खुराक: प्रोटीन: 1-2 स्कूप दूध या गुनगुने पानी के साथ | मेद मुक्ति: निर्देशानुसार
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- ग्रंथि मुक्ति श्रृंखला: PCOD/PCOS की स्थिति में अंडाशय (ovaries) की गांठों को गलाने और ग्रंथि संबंधी दोषों को दूर करने में सहायक है।
- पीरियड केर एवं प्रजावर्धीनी: यह मुख्य रूप से हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने, अनियमित माहवारी को नियमित करने और गर्भाशय को पुष्ट बनाने का कार्य करती है।
- थाय मुक्ति एवं मेद मुक्ति: PCOD में धीमे हुए मेटाबॉलिज्म को सुधारने, हार्मोन संतुलन बनाने और बढ़ते वजन व चर्बी को नियंत्रित करने में प्रभावी हैं।
- वुमन प्रोटीन पाउडर: यह एक नेचुरल प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है जो महिलाओं के शरीर में आंतरिक ताकत, ऊर्जा और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है।
- PCOD/PCOS के पूर्ण उपचार के लिए औषधियों के साथ-साथ सही खान-पान, नियमित योग व प्राणायाम और अनुशासित जीवनशैली का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
मोटापा - प्रसव के बाद (Obesity – After Delivery)
| लक्षण: | प्रसव के बाद वजन का तेजी से बढ़ना, पेट और नितंबों (हिप्स) पर अत्यधिक चर्बी जमा होना, शरीर में भारीपन, हर समय थकान व सुस्ती रहना, तथा जोड़ों व कमर में दर्द होना। |
| कारण: | डिलिवरी के बाद कफ और वात दोष का असंतुलन, जठराग्नि (पाचन क्रिया) का मंद होना, प्रसव के बाद घी व भारी गोंद के लड्डुओं का अत्यधिक मात्रा में सेवन करना, शारीरिक निष्क्रियता, और पर्याप्त नींद न मिल पाना। |
| पथ्य: | गुनगुना पानी, सोंठ और अजवाइन का पानी, जौ का दलीया, मूंग की पतली दाल, लौकी, तोरई, परवल जैसी सुपाच्य सब्जियां, प्रसव के बाद नियमित रूप से पेट पर कपड़ा बांधना (Belly Wrapping), और हल्का टहलना। |
| अपथ्य: | ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, मैदा, जंक फूड, अत्यधिक हैवी व तली-भुनी चीजें, नया चावल, आलू, और दिन में लंबे समय तक सोने की आदत। |
| घरेलू उपचार: | एक लीटर पानी में एक चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच सोंठ पाउडर उबालकर थर्मस में रख लें और दिनभर गुनगुना ही पिएं। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर लें। इसके अलावा, चिकित्सक की सलाह से दशमूलारिष्ट का नियमित सेवन करें, जिससे गर्भाशय शुद्ध होता है और वजन नियंत्रित रहता है। |
1. गौ स्वर्णामृतम् (सिरप / कैप्सूल)
खुराक: सिरप: 1-2 चम्मच दिन में दो बार खाली पेट गुनगुने पानी से | कैप्सूल: 1-1-1 गुनगुने पानी से
2. मेद मुक्ति कैप्सूल
खुराक: प्रतिदिन तीन बार भोजन से पहले 1-1-1 कैप्सूल लें
3. मेद मुक्ति पाउडर
खुराक: प्रतिदिन दो बार 1-1 चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ
4. मातृकेर सिरप
खुराक: प्रतिदिन तीन बार 2-2 चम्मच बराबर मात्रा में गर्म पानी के साथ
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- गौ स्वर्णामृतम् श्रृंखला: यह वजन घटाने, मोटापा नियंत्रित करने और प्रसव के बाद शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने (डिटॉक्स) में अत्यधिक प्रभावी है।
- मेद मुक्ति श्रृंखला (कैप्सूल व पाउडर): यह पेट की अतिरिक्त चर्बी (Belly Fat) को गलाने, मेटाबॉलिज्म सुधारने और शरीर को हल्का व सक्रिय बनाने में सहायक है।
- मातृकेर सिरप: प्रसव के बाद शरीर की आंतरिक शुद्धि करता है, गर्भाशय के विकारों, कमजोरी, दर्द और सूजन को दूर कर स्वस्थ वजन घटाने में मदद करता है।
- सहायक परामर्श: गहरी शुद्धि के लिए गौ मूत्र हरीतकी टैबलेट और शारीरिक शक्ति बनाए रखने के लिए वुमन प्रोटीन पाउडर का भी उपयोग किया जा सकता है।
- प्रसव के बाद की स्थिति बेहद संवेदनशील होती है, अतः औषधियों के सेवन के साथ-साथ आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से उचित परामर्श अवश्य लें।
रजोनिवृत्ति (Menopause)
| लक्षण: | मासिक धर्म का स्थायी रूप से बंद होना, अचानक तेज गर्मी और पसीना आना (Hot Flashes), अनिद्रा (नींद न आना), योनि में सूखापन, हड्डियों में कमजोरी व दर्द, और अत्यधिक मूड स्विंग्स या घबराहट होना। |
| कारण: | बढ़ती उम्र के साथ शरीर में स्वाभाविक रूप से वात दोष का बढ़ना, एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में कमी आना, धातु क्षय (विशेषकर रस और अस्थि धातु का कमजोर होना), और अत्यधिक मानसिक तनाव। |
| पथ्य: | गाय का दूध और घी, कैल्शियम व ओमेगा-3 युक्त आहार (जैसे अलसी, तिल, अखरोट), हरी पत्तेदार सब्जियां, नारियल पानी, पर्याप्त मात्रा में पानी, और मानसिक शांति के लिए ध्यान व प्राणायाम। |
| अपथ्य: | अत्यधिक तीखा, नमकीन, मसालेदार व सूखा भोजन, चाय-कॉफी का अधिक सेवन, जंक फूड, शराब, धूम्रपान, और देर रात तक जागने की आदत। |
| घरेलू उपचार: | रोजाना सुबह-शाम एक चम्मच शतावरी चूर्ण को गुनगुने दूध के साथ लें, यह प्राकृतिक रूप से हार्मोन्स को संतुलित करता है। रात को आधा चम्मच मेथी दाना और सफेद तिल पानी में भिगोकर सुबह चबाकर खाएं। शरीर की गर्मी और हॉट फ्लैशेस को शांत करने के लिए नियमित रूप से गुलकंद का सेवन करें। |
1. वुमन प्रोटीन पाउडर / पीरियड केर (कैप्सूल व सिरप)
खुराक: प्रोटीन: 1-2 स्कूप दूध या पानी से | कैप्सूल: 1-1-1 भोजन के बाद | सिरप: 1-2 चम्मच दिन में 3 बार
2. कैल्शियम ड्रॉप्स / कैल्शियम एफ कैप्सूल / विटा डी-3 कैप्सूल
खुराक: हड्डियों की मजबूती व कैल्शियम पूर्ति हेतु चिकित्सक के निर्देशानुसार नियमित लें
3. साउंड माइंड (सिरप, टेबलेट व नस्य ड्रॉप्स)
खुराक: मानसिक शांति और गहरी नींद के लिए निर्देशानुसार उपयोग करें
4. आमलकी रसायन / ऋषिमुनि च्यवनप्राश
खुराक: रोग प्रतिरोधक क्षमता और पुनर्योवन (Rejuvenation) के लिए आवश्यकतानुसार लें
महत्वपूर्ण नोट्स एवं उपयोग विधि:
- हार्मोनल संतुलन और पोषण: वुमन प्रोटीन पाउडर एक नेचुरल प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है जो रजोनिवृत्ति (Menopause) के दौरान ऊर्जा, स्टैमिना और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में सहायक है। पीरियड केर श्रृंखला शरीर की थकान और हार्मोनल असंतुलन को ठीक करती है।
- हड्डियों की मजबूती (Calcium & Bone Health): रजोनिवृत्ति के बाद होने वाली कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए कैल्शियम ड्रॉप्स, कैल्शियम एफ, और विटा डी-3 कैप्सूल अस्थि-घनत्व (Bone density) को सुधारने व दर्द में राहत देने का कार्य करते हैं।
- मानसिक शांति एवं अनिद्रा: साउंड माइंड श्रृंखला (सिरप, टेबलेट, नस्य) इस अवस्था में होने वाले मानसिक तनाव, चिड़चिड़ाहट को कम कर मन को शांत करती है और गहरी नींद लाने में मदद करती है।
- सामान्य शक्ति एवं शीतलता: शरीर की ओजस वृद्धि के लिए आमलकी रसायन व ऋषिमुनि च्यवनप्राश का सेवन करें। शरीर में शीतलता बनाए रखने और पित्त शमन के लिए सौंफ का शरबत व एलोवेरा जूस भी अत्यंत गुणकारी हैं।
- रजोनिवृत्ति एक प्राकृतिक शारीरिक बदलाव है। अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार सही खुराक और मार्गदर्शन के लिए आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
Know More About Sanskruti Arya Gurukulam
Sanskruti Arya Gurukulam is not merely an educational institution. It is a living expression of values, Ayurveda, and the Indian way of life.