Inquiry +91 63524 83012 sanskrutigurukulam@gmail.com
  हिन्दी
Sanskruti Arya Gurukulam Banner
Logo

संस्कृति आर्य गुरुकुलम्

पंजीकरण फॉर्म 2025–26

  • GAU SANSKRUTI AYURVED
    Dr. Pala Pharmacy,
    Near VVP Engineering College,
    Kalawad Road, Rajkot - 360005.
  • +91 63524 83012
  • sanskrutigurukulam@gmail.com
Blank Form (#4)

संस्कृति आर्य गुरुकुलम – प्रवेश हेतु आवश्यक सूचना

    • संस्कृति आर्य गुरुकुलम ऋषि-प्रणीत सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति आधारित पंचकोश विकास को केन्द्र में रखकर शिक्षा देने वाली संस्था है।
    • तपोवन पद्धति एवं निसर्गरम्य वातावरण में बालक एवं बालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जाता है।
    • यह गुरुकुल परिसर गुजरात राज्य के राजकोट शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
    • यह बालक-बालिकाओं का संयुक्त गुरुकुल है।
    • बालिकाओं के लिए आदरणीय जिज्ञासा दीदी आचार्य हैं।
    • बालकों के लिए श्रीमान मेहुल भाई आचार्य के रूप में सेवाएँ प्रदान करते हैं।
    • किसी भी जाति, पाँति या सम्प्रदाय के भेदभाव के बिना यह शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है।
    • व्यवस्था संबंधी खर्च अभिभावकों से अनुदान के रूप में स्वीकार किया जाता है।
    • बालक-बालिकाओं का प्रवेश प्रायः जून 2024 के सत्र में प्रस्तावित है।
    • सभी प्रान्तों के 8 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा।
    • प्रवेश का अंतिम निर्णय गुरुकुल संस्था द्वारा लिया जाएगा।
    • माता-पिता का सहमति पत्र अनिवार्य है।
    • माता-पिता को संस्कृति आर्य गुरुकुलम के किसी भी प्रकल्प से जुड़ना अनिवार्य है, जैसे – स्वर्ण प्राशन, बाल गुरुकुलम्, लघु गुरुकुलम् आदि।
    • विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के साथ संस्कृत, हिन्दी, आयुर्वेद, विविध कलाएँ, न्याय दर्शन आदि का अध्ययन कराया जाएगा।
    • आयुर्वेद, ज्योतिष, काव्यशास्त्र एवं अन्य कलाओं का भी शिक्षण होगा।
    • प्रवेश से पूर्व बालक-बालिकाओं को 7 दिवस के प्रयोगात्मक (ट्रायल) स्तर पर रखा जाएगा।
    • उसके पश्चात विद्यार्थी की योग्यता के आधार पर प्रवेश संबंधी निर्णय लिया जाएगा।
    • अभिभावकों को प्रत्येक दो माह में होने वाले अभिभावक मिलन में उपस्थित होना अनिवार्य है।
    • विद्यार्थियों को अभिभावकों से फोन पर बात करने का समय सप्ताह में एक बार दिया जाएगा।
    • यह शिक्षा गुरुकुल पद्धति के अंतर्गत होने के कारण कोई सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होगा।
    • संस्था द्वारा संचालित अभ्यास क्रम कुल सात वर्षों का है।
    • अभ्यास क्रम पूर्ण होने पर संस्था द्वारा "विद्यानिधि" की उपाधि प्रदान की जाएगी।
    • अभिभावकों की श्रद्धा एवं विश्वास के आधार पर संवाद के पश्चात ही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
    • किसी भी परिस्थिति में गुरुकुल संस्था का निर्णय अंतिम एवं मान्य रहेगा।
    • संस्कृति आर्य गुरुकुलम की पुस्तिका पढ़ने हेतु 📄 Brochure Download पर क्लिक करना अनिवार्य है।

नोट:

उपरोक्त सभी बिंदुओं से सहमति होने पर ही प्रवेश हेतु Next Page >> पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरें।

Translate »
संस्कृति आर्य गुरुकुलम् में से जुड़ने के लिए
Popup